मुंगेली में ‘संविधान बचाओ सभा’ सम्पन्न, लोकतंत्र की रक्षा का लिया संकल्प

मुंगेली। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के निर्देश पर पूरे प्रदेश में आयोजित संविधान बचाओ रैली के तहत 26 मई को मुंगेली में जिला स्तरीय सभा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पूर्व केबिनेट मंत्री जगत गुरु रुद्रकुमार और भिलाई विधायक एवं एआईसीसी महासचिव देवेंद्र यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

सभा को संबोधित करते हुए गुरु रुद्रकुमार ने कहा, “संविधान की आत्मा में ही भारत की विविधता, एकता और न्याय की भावना बसती है। इसकी रक्षा करना हर नागरिक का कर्तव्य है।”
भिलाई विधायक देवेंद्र यादव ने कहा, “बाबा साहब द्वारा बनाए गए संविधान में आज छेड़छाड़ की जा रही है, जो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हमें युवाओं को संविधान की रक्षा के लिए मैदान में उतरना होगा।”

पूर्व विधानसभा प्रत्याशी संजीत बनर्जी ने कहा कि राहुल गांधी की दूरदर्शिता का ही परिणाम है कि आज कांग्रेस का हर कार्यकर्ता एकजुट होकर इस लड़ाई को लड़ रहा है।
जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष घनश्याम वर्मा ने सभा को संविधान रक्षा हेतु जन-जागरण की शुरुआत बताया। उन्होंने कहा कि संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर सरकार असहमति की आवाजों को दबा रही है, जो लोकतंत्र के लिए खतरा है।

कार्यक्रम में थानेश्वर साहू ने कहा कि संविधान के साथ हो रहे खिलवाड़ के खिलाफ सभी कांग्रेसजन एकजुट होकर संघर्ष करेंगे। नगरपालिका अध्यक्ष रोहित शुक्ला ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम के दौरान अभिलाष सिंह ने संविधान की प्रति भेंट कर गुरु रुद्रकुमार और देवेंद्र यादव को स्मृति चिन्ह प्रदान किया।

इस अवसर पर जिला संगठन प्रभारी आलोक सिंह, आत्मा सिंह क्षत्रिय, चंद्रभान बारमते, विनय शुक्ला, चुरावन मंगेशकर, दिलीप बंजारा, हेमेन्द्र गोस्वामी, लक्ष्मीकांत भास्कर, संजय यादव, महिला कांग्रेस अध्यक्ष उर्मिला यादव, जागेश्वरी वर्मा, नूरजहां, खुशबू आदित्य वैष्णव, हेमिन मंगेशकर सहित बड़ी संख्या में जिला, शहर, जनपद, पंचायत प्रतिनिधि, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवा दल व अन्य संगठन के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम का संचालन शहर कांग्रेस अध्यक्ष स्वतंत्र मिश्रा ने किया।
उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी नवनीत शुक्ला ने दी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *